Breaking News

काशीपुर :सासंद विधायक, मेयर हुये फ्लाप, जलभराव और गंदगी से पटा शहर, कांग्रेस नेत्री दीपिका आत्रेय ने बोला हमला

काशीपुर । वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री दीपिका आत्रेय ने शहर में जलभराव की समस्या को लेकर मेयर पर निशाना साधा है।

यहाँ जारी एक बयान में डॉ दीपिका आत्रेय ने कहा कि काशीपुर में जलभराव जलभराव एक ऐसी समस्या है जिससे प्रत्येक वर्ष व्यापारी वर्ग को भारी आर्थिक नुकसान होता है। इसके बावजूद मानसून आने से पहले निगम की ओर से जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन द्वारा नाले नालियों गूल व गैबिया की साफ-सफाई के तर्क को नकारते हुए कहा कि वास्तविकता इससे उल्ट है। शहर की नालियां कूड़े करकट से भरी हुई हैं। शहर की गलियों में गंदगी का आलम है।

डा0 दीपिका आत्रेय ने कहा कि नगर निगम प्रशासन को जलभराव की समस्या का समय रहते निस्तारण करना चाहिए अन्यथा बरसात में व्यापारियों को होने वाले नुकसान का मुआवजा देना चाहिए।

डा0 दीपिका आत्रेय ने आर ओ बी निर्माण की धीमी गति पर विधायक हरभजन सिंह चीमा व प्रशासन पर आरोप लगाया कि इस मामले में कोई गंभीर नहीं है। आर ओ बी के आसपास के व्यापारियों का कारोबार चौपट हो चुका है। सर्विस रोड न बन पाने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कांग्रेस नेत्री ने सासंद विधायक व मेयर को बुरी तरह फ्लॉप बताया। इसी कारण सरकारी मशीनरी भी सुस्त है। औद्योगिक नगरी कहा जाने वाला काशीपुर शहर आज कस्बे से बुरी स्थिति में है। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-