Breaking News

दुनियाभर में कोविड से रिकॉर्ड 40 लाख से ज्यादा लोगों की हुई मौत, इंडोनेशिया नया हॉटस्पॉट: डब्लूएचओ

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने कहा है कि कोविड-19 से अब तक 40 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। कई अमीर देश प्रतिबंधों में ढील देने की तैयारी में हैं, जबकि एशिया के कई देशों में अभी संक्रमण बढ़ रहा है। डब्ल्यूएचओ ने कहा, “पूरे एशिया में लाखों लोग नए लॉकडाउन का सामना कर रहे हैं और इंडोनेशिया वैश्विक हॉटस्पॉट के रूप में उभरा है, जिसमें मृत्यु दर एक महीने में दस गुना बढ़ी है।”

डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस एडनॉम घेब्येयियस ने कहा, “दुनिया इस महामारी में एक खतरनाक बिंदु पर पहुंच चुकी है. 4 मिलियन के आंकड़े को कम नहीं आंकना चाहिए।”

टेड्रोस ने अमीर देशों को वैक्सीन और सुरक्षात्मक उपकरणों की जमाखोरी के लिए फटकार लगाई और प्रतिबंधों में ढील देकर “जैसे कि महामारी पहले ही खत्म हो गई है” जैसा अभिनय करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि 270 मिलियन की आबादी वाला इंडोनेशिया- जो एक विशाल द्वीपसमूह है- ने लोगों को घर से काम करने का आदेश दिया है और अपने पूरे क्षेत्र में व्यापार के शुरुआती घंटों को प्रतिबंधित कर दिया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :अगले दो दिनों में फिर शुरू होगा लक्ष्मीपुर माइनर का काम, नहीं तोड़ा जायेगा कोई स्थायी निर्माण, महापौर दीपक बाली ने स्थलीय निरीक्षण के बाद दिलाया भरोसा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-