Breaking News

उत्तराखंड :विधायक ने अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर चिकित्साधिकारी को लताड़ा, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो

देघाट। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी अव्यवस्था और कर्मचारियों के नदारद रहने पर विधायक महेश जीना भड़क गये और प्रभारी चिकित्साधिकारी को व्यवस्थायें सुधारने के लिए तीन दिन की मोहलत दी। 

दरअसल विधायक महेश जीना बीते रोज देघाट के अस्पताल पहुंचे। विधायक जीना ने वहां निरीक्षण के दौरान देखा कि देघाट अस्पताल पहुंचने पर विधायक महेश जीना ने देखा कि अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था नहीं है जगह-जगह परिसर में गंदगी थी और कुछ कर्मचारी अपनी सीट पर मौजूद नहीं हैं।

विधायक महेश जीना ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एस के विश्वास को मौके पर ही लताड़ लगाई और तीन दिन के भीतर साफ सफाई करवाने को कहा। इस बीच विधायक को बताया गया कि यहाँ का जनरेटर काफी समय से बंद है जिस पर विधायक ने कहा कि प्रस्ताव तैयार कर दिया जाये ताकि विधायक निधि से जरूरी संसाधनों की व्यवस्था की जा सके। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :अगले दो दिनों में फिर शुरू होगा लक्ष्मीपुर माइनर का काम, नहीं तोड़ा जायेगा कोई स्थायी निर्माण, महापौर दीपक बाली ने स्थलीय निरीक्षण के बाद दिलाया भरोसा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-