Breaking News

ब्रेकिंग :छुट्टी लेकर घर गये सीओ हुए लापता, होटल में महिला सिपाही के साथ मिले,

@शब्द दूत ब्यूरो

उन्नाव। छुट्टी लेकर गये सीओ लापता हो गए और जब वह अगले दिन तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। मामले की जानकारी पुलिस महकमे को दी गई। और जब सी ओ मिले तो पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गये। सीओ साहब घर जाने के बजाय अपनी एक महिला सिपाही मित्र के साथ होटल में मिले।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के निवासी सीओ यहाँ उन्नाव में तैनात हैं। बीते रोज उन्होंने घर जाने के लिए छुट्टी ली। लेकिन देर रात वह अपने घर गोरखपुर नहीं पहुंचे। परिजन काफी परेशान हो गये। दरअसल फोन करने पर सीओ साहब परिजनों के फोन का उत्तर नहीं दे रहे थे। परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई।

चिंतित परिवार वालों ने पुलिस महकमे को इस बात की जानकारी दी। सीओ के लापता होने की सूचना से विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में लापता सी ओ की खोज शुरू कर दी गई। उन्नाव पुलिस ने लापता सीओ की मोबाइल लोकेशन के आधार पर जानकारी करने का प्रयास किया। मोबाइल की लोकेशन मॉल रोड स्थित एक होटल में दिखाई दी। 

पुलिस टीम होटल में पहुंची तो सीओ अपनी एक महिला सिपाही मित्र के साथ मिल गये। पुलिस ने यहीं से उनके परिजनों को सूचना दी। एसीपी ब्रज नारायण सिंह के मुताबिक, जानकारी ट्वीट के जरिए मिली थी।ब हरहाल सीओ के लापता होने का मामला पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ऊधमसिंहनगर :हैदराबाद से चोरी की गई पांच करोड़ की ज्वेलरी समेत नेपाली मूल के तीन आरोपी गिरफ्तार, एस एस पी अजय गणपति की अगुवाई में हुआ पूरा आपरेशन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 जून 2026) रुद्रपुर। हैदराबाद में लगभग 5 …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-