Breaking News

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक जवान शहीद, 4 आतंकवादी घिरे

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (02 जुलाई, 2021)

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया, जबकि सुरक्षा बलों ने चार आतंकवादियों को घेर लिया है। फिलहाल एनकाउंटर जारी है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलवामा जिले के राजपोरा इलाके के हंजिन गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। यहां आतंकियों की मौजदूगी की सूचना के बाद इलाके की घेराबंदी की गई। उन्होंने कहा कि आतंकियों द्वारा सुरक्षाबलों के जवानों पर फायरिंग के बाद सर्च ऑपरेशन एनकाउंटर में तब्दील हो गया। सुरक्षाबलों द्वारा जवाबी कार्रवाई की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि शुरुआती गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया था, जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। ऐसा माना जा रहा है कि घटनास्थल पर तीन से चार आतंकवादी मौजूद हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सही जानकारी :शंख हड्डी से नहीं, समुद्री जीव की बनाई कैल्शियम कार्बोनेट की खोल से बनता है

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) शंख को लेकर आम लोगों …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-