Breaking News

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी निजात

@शब्द दूत ब्यूरो (2 जुलाई 2021)

देहरादून । पिछले एक सप्ताह से उत्तराखंड में पड़ रही भीषण गर्मी से राज्यवासियों को निजात मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज और आने वाले 48 घंटों के भीतर राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे राज्य में तापमान में कुछ गिरावट आने की भी संभावनाएं हैं। 

राज्य के छह जिलों देहरादून टिहरी पौड़ी नैनीताल चंपावत व पिथौरागढ़ में आज मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उधर जबकि मैदानी क्षेत्रों में गरज के साथ बौछार और अंधड़ चलने की चेतावनी है। 

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मुुताबिक इन क्षेत्रों में जिला प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है। बता दें कि भारी बारिश के चलते इन जिलो कुछ संवेदनशील जगहों की निगरानी बढ़ाने, भूस्खलन, चट्टानों के गिरने,यातायात  बंद होने, नदी नालों में उफान आने तथा निचले क्षेत्रों में जल भराव को लेकर सतर्क रहने को कहा गया है। प्रशासन को भेजे नोटिस  में मौसम विभाग ने छोटी नदी, नालों के समीप रहने वाले लोगों और बस्तियों को सावधान किया गया है। भारी बारिश के समय यात्रा करने वालों को विपरीत परिस्थितियां आने पर सुरक्षित स्थानों पर रहने की चेतावनी दी है।

3 जुलाई यानी शनिवार के लिए मौसम विभाग ने नैनीताल, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश, तेज बौछार, आकाशीय बिजली चमकने का अंदेशा जताया है।  रविवार के दिन  नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में कुछ विशेष स्थानों पर भारी बारिश के साथ तेज बौछार और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। बारिश का यह मौसम अगले दो-तीन दिन तक बना रह सकता है। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर-रामनगर रोड निर्माण : भीषण गर्मी में ही क्यों बिछाई जा रही है डामर सड़क? जानिए तकनीकी वजह

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-