Breaking News

भीषण गर्मी से रिकॉर्ड 49.5 डिग्री तक पहुंचा पारा, सौ से अधिक लोगों की मौत

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

भीषण गर्मी कनाडा में कहर बरपा रही है। अधिकारियों के अनुसार, देश के वेंकूवर क्षेत्र में हुई कई मौतों को भीषण गर्मी की लहर से जोड़कर देखा जा रहा है। कनाडा में अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। सिटी पुलिस डिपार्टमेंट और रॉयल कनाडियन माउंटेड पुलिस के ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, गर्मी के कारण वेंकूवर एरिया में शुक्रवार से कम से कम 134 लोगों की जान जा चुकी है। अकेले वेंकूवर पुलिस डिर्पाटमेंट ने ही कहा कि उसे शु्क्रवार से ऐसी 65 अचानक मौतों के बारे में जानकारी मिली है, इसमें से ज्‍यादातर भीषण गर्मी से संबंधित हैं।

जलवायु परिवर्तन को तापमान में अचानक बढ़ोत्‍तरी की वजह माना जा रहा है। वैश्विक स्‍तर पर 2019 के दशक को सबसे गर्म दशक माना गया है और पिछले पांच साल झुलसा देने वाली गर्मी से भरपूर रहे हैं। कनाडा से लगा हुआ अमेरिका भी गर्मी की लहर से जूझ रहा है। पोर्टलैंड, ओरेगॉन, सिएटल, वॉशिंगटन में भी झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है जो 1940 में इस बारे में रिकॉर्ड रखे जाने के बाद से नहीं देखी गई है। नेशनल वेदर सर्विस के अनुसार, पोर्टलैंड में तापमान 115 डिग्री फारेनहाइट तक जा पहुचा है जबकि सिएटल में यह सोमवार को 108 डिग्री फारेनहाइट था।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड में 1 जुलाई से खत्म होगा मदरसा बोर्ड, नई अल्पसंख्यक शिक्षा व्यवस्था लागू; 452 मदरसे आएंगे नए प्राधिकरण के दायरे में

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-