Breaking News

अरविंद केजरीवाल का वादा- आप चुनाव जीती तो हर परिवार को 300 यूनिट बिजली देंगे मुफ्त

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी यानी आप पूरा जोर लगा रही है। ‘आप’ संयोजक और दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यदि आप पंजाब विधानसभा चुनाव में जीती तो हर परिवार के लिए 300 यूनिट तक बिजली फ्री दी जाएगी। इसके साथ ही उन्‍होंने 24 घंटे बिजली और पुराने बिजली बिलों की माफी का भी वादा किया। 

गौरतलब है कि पंजाब में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में राज्‍य में राजनीतिक सरगर्मियां धीरे धीरे तेज होती जा रही हैं। राज्‍य में सत्‍तारूढ़ कांग्रेस के सामने आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल चुनौती पेश कर रहे हैं।

अकाली दल का बीजेपी के साथ गठबंधन टूट चुका है और इस बार वह बहुजन समाज पार्टी के साथ गठजोड़ कर चुनाव मैदान में उतरेगी। आम आदमी पार्टी को भी पंजाब में ताकत माना जा रहा है। ‘आप’ संयोजक केजरीवाल का पूरा ध्‍यान इस समय पार्टी की पंजाब में ताकत और बढ़ाने पर टिका है। पंजाब दौरे से पहले अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में पंजाबी में ट्वीट कर कहा, ‘पंजाब बदलाव चाहता है. केवल आम आदमी पार्टी ही उम्मीद है।’  

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-