Breaking News

ब्रेकिंग :उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू एक हफ्ते बढ़ेगा, शाम सात बजे तक खुल सकते हैं बाजार

देहरादून। राज्य में कोविड कर्फ्यू एक सप्ताह के लिए और बढाया जायेगा। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने इसके संकेत दिये हैं। हालांकि व्यापारियों और दुकानदारों को इस बार काफी राहत मिलने जा रही है। 

उत्तराखंड सरकार अब अनलॉक की ओर बढ़ रही है। हालांकि कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट ने कुछ चिंताएं बढ़ा दी है। आगामी 29 जून से लागू होने वाले कोविड कर्फ्यू के दौरान प्रदेश में बाजार सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक खोलने की छूट दी जा सकती है। टूरिस्ट के लिए भी रियायतें बढ़ाने की संभावना है। प्रदेश के पर्यटन व्यवसाय को हो रहे नुकसान को देखते हुए सरकार सशर्त कुछ पर्यटन स्थलों को सप्ताहांत में खोलने की अनुमति दे सकती है। प्रशिक्षण और कोचिंग संस्थान अभी बंद रखे जायेंगे। 

नये कोविड कर्फ्यू की एस ओ पी आज शाम जारी होने की संभावना है। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :अगले दो दिनों में फिर शुरू होगा लक्ष्मीपुर माइनर का काम, नहीं तोड़ा जायेगा कोई स्थायी निर्माण, महापौर दीपक बाली ने स्थलीय निरीक्षण के बाद दिलाया भरोसा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-