Breaking News

काशीपुर ब्रेकिंग : गंगे बाबा रोड के पास साठ वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, हत्या की आशंका?

मौके पर इकट्ठा हुई भीड़

काशीपुर । गंगे बाबा रोड पर आज सुबह एक साठ वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। मृतक की शिनाख्त तुलसीराम पुत्र स्व रामप्रसाद निवासी निकट गायत्री मंदिर मौ लाहौरियान के रूप में हुई है। मौत संदिग्ध लग रही है। 

मृतक तुलसीराम, फाइल फोटो

शव पाये जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। और आसपास के लोगों तथा मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।

मृतक के परिजनों के मुताबिक बीते रोज गुरुवार की सुबह वह कहीं जाने की बात कहकर घर से निकल गया था। देर शाम तक जब वह नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। आज सुबह गैबिया नाले की तरफ बनी हुई एक कालोनी के प्लाट में तुलसीराम का शव पाया गया। मृतक का कान कटा हुआ तथा कुछ जगह शरीर में खरोंच के निशान पाये गये हैं।

मृतक के एक बेटा व एक बेटी है। बेटी का विवाह कई वर्ष पूर्व रामपुर में हो गया था। लेकिन अब बेटी और दामाद मृतक के साथ ही रहते हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-