Breaking News

चुनाव आयोग ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बलराम नाइक को तीन साल के लिए अयोग्य ठहराया

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

निर्वाचन आयोग ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बलराम नाइक पोरिका को तीन साल के लिए चुनाव लड़ने के लिहाज से अयोग्य करार दिया है। आयोग ने यह कार्रवाई वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर लड़ने के बाद चुनाव खर्चों की जानकारी कथित तौर पर आयोग को नहीं देने पर की है। नाइक संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की सरकार में राज्यमंत्री थे लेकिन वर्ष 2019 के आम चुनाव में उन्हें तेलंगाना के महबूबाबाद (सुरक्षित) सीट से हार मिली थी।

आयोग द्वारा 10 जून को जारी आदेश में कहा गया कि नाइक ने कारण बताओ नोटिस के बावजूद अपने चुनाव खर्चों की जानकारी नहीं दी। निर्वाचन आयोग के आदेश को 18 जून 2021 को तेलंगाना के गजट (राजपत्र) में प्रकाशित किया गया।

वहीं, वीडियो संदेश में नाइक ने दावा किया है कि उन्होंने चुनाव खर्चों से जुड़ी सभी जानकारी आयोग को दे दी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड :यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, नकल माफियाओं पर कार्रवाई तेज

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जुलाई 2026) देहरादून। उत्तराखंड में भर्ती एवं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-