Breaking News

काशीपुर :देवभूमि पर्वतीय महासभा के कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंची शब्द दूत की टीम, देखिए वीडियो में टीकाकरण के लिए उत्साही लोगों की भीड़

काशीपुर । 18 वर्ष से 44 वर्ष के लोगों में वैक्सीन लगाने के लिए उत्साह देखने में आ रहा है। आज शब्द दूत की टीम रामनगर रोड स्थित वैक्सीनेशन सेंटर जीना जमाटो में पहुंची। यहाँ देवभूमि पर्वतीय महासभा के तत्वाधान में सरकार के सहयोग से कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।

महासभा के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जीना व अन्य पदाधिकारी वैक्सीनेशन के लिए आ रहे लोगों का मार्ग दर्शन कर रहे हैं। आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों लोग यहाँ पहुंचे थे। महासभा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जीना ने बताया कि आज सरकार की ओर से 300 लोगों के टीकाकरण के लिए डोज प्रदान की गई है। सुबह सात बजे से ही यहाँ लोगों का आना शुरू हो गया था। सुविधा की दृष्टि से सभी को कूपन दे दिये गये। जिसमें नंबर पड़े हुए थे। अपनी बारी आने पर लोग वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर टीकाकरण करवा रहे थे। हालांकि एक समय ऐसा भी आया जब भीड़ काफी हो गई। जिसे महासभा के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों द्वारा नियंत्रित कर लिया गया।

वैक्सीनेशन सेंटर पर पर्वतीय महासभा की ओर से राजेंद्र प्रसाद कोटनाला, रघुवर दत्त चौन्याल, धनवीर रावत व दिनेश रौतेला वैक्सीनेशन के लिए स्पाट रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था संभाले हुये थे। जबकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य कर्मियों में अलका, जीवंती, सुषमा ठाकुर व नवनीत कुमार वैक्सीन लगा रहे थे। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

हरिद्वार में फिर चला धामी सरकार का बुलडोजर, एक और अवैध मजार ध्वस्त अब तक 590 अवैध मजारें हटाई गईं

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 जून 2026) हरिद्वार। उत्तराखंड में सरकारी भूमि …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-