Breaking News

दिल्ली के चांदनी चौक की मेन रोड नो व्हीकल जोन घोषित

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

दिल्ली की चांदनी चौक मेन रोड को पूरी तरह से नो व्हीकल जोन क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। इसके बारे में दिल्ली सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया है। अब लाल किले से फतेहपुरी मस्जिद तक जाने वाली लगभग 1.5 किमी लंबी सड़क पर सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक मोटर वाहनों को एंट्री नहीं होगी। केवल ज़रूरी वाहन जैसे एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड की गाड़ी, पुलिस आदि को ही इजाज़त होगी।

दिल्ली सरकार ने चांदनी चौक से लेकर फतेहपुरी मस्जिद तक के इलाके का पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण कराया है। इसके बाद अब यह सड़क मुख्य रूप से पैदल चलने के लिए बन गई है।

दिल्ली के चांदनी चौक क्षेत्र के विकास और सौंदर्यीकरण का काम लंबे समय से चल रहा था। व्यापारिक क्षेत्र होने से यहां यातायात की गंभीर समस्या थी। अब वाहनों की आवाजाही बंद होने से यह समस्या नहीं होगी।:

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-