Breaking News

डेढ़ माह बाद पहाड़ के रूटों पर 14 जून से चलेंगी बसें

@शब्द दूत ब्यूरो

उत्तराखंड के पर्वतीय रूटों पर कल से बसों का संचालन शुरू हो जायेगा। लगभग सभी रूटों पर बसों का संचालन होगा। खास बात यह है कि पुराने किराये पर ही यात्री बसों में सफर कर सकेंगे। अंतरराज्यीय सार्वजनिक वाहनों का संचालन सौ फीसदी सवारी के साथ करने की छूट मिलने के बाद परिवहन व्यवसायियों ने बसें संचालित करने का निर्णय लिया है।

करीब डेढ़ माह से खड़ी पर्वतीय रूटों की बसों के पहिये सोमवार से घूमेंगे। तड़के 4 बजे से विभिन्न रूटों पर बसें संचालित होनी शुरू हो जाएंगी। दो मई से पहाड़ी रूटों पर बसों का संचालन बंद हो गया था और यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अंतरराज्यीय सार्वजनिक वाहनों का संचालन सौ प्रतिशत सवारी के साथ करने की एसओपी जारी होने के बाद बस कंपनियों ने बसें चलाने का निर्णय लिया है।

ऋषिकेश से उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, श्रीनगर समेत तीन दर्जन से अधिक रूटों पर प्रतिदिन सौ से अधिक बस सेवाएं संचालित होती है। टीजीएमओसी के अध्यक्ष जितेन्द्र नेगी ने बताया कि सोमवार से पर्वतीय रूटों पर बसों का संचालन शुरू कर दिया जायेगा। पहले दिन 10 फीसदी बसों का ही संचालन किया जायेगा। सवारियां बढ़ने पर अधिक बसें चलाई जायेगी। यातायात कंपनी के अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने बताया कि वाहनों का संचालन सौ प्रतिशत सवारियों के साथ करने की एसओपी जारी होने के बाद बस कंपनियों ने बसें चलाने का निर्णय लिया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सही जानकारी :शंख हड्डी से नहीं, समुद्री जीव की बनाई कैल्शियम कार्बोनेट की खोल से बनता है

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) शंख को लेकर आम लोगों …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-