Breaking News

दर्दनाक :फोन लुटने से बचाने की कोशिश के दौरान ऑटो से गिरी महिला की मौत

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

मुंबई के नजदीक ठाणे में 27 साल की महिला की ऑटोरिक्‍शा से गिरने के कारण उस समय मौत हो गई वह बाइक पर सवार दो लुटेरों से अपना मोबाइल फोन बचाने की कोशिश में वाहन से गिर गई। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि महिला एक मॉल के स्‍पा में काम करती थी। रात आठ बजे के करीब वह एक दोस्‍त के साथ ऑटोरिक्‍शा से लौट रही थी।

जानकारी के अनुसार, जब ऑटोरिक्‍शा, हाईवे पर था तो बाइक पर सवार दो लुटरे उसके वाहन के नजदीक आए और फोन छीनकर भागने लगे। पुलिस के अनुसार, महिला ने अपना फोन बचाने की कोशिश की, इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ऑटो से बाहर सड़क पर गिर गई। इसके कारण उसके सिर में काफी चोट आई। महिला को तुरंत अस्‍पताल पहुंचाया गया लेकिन इसके पहले ही उसकी मौत हो गई।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

टीएचडीसी टनल हादसा: 22 में से 19 लोग सुरक्षित निकाले गए, 3 की तलाश जारी; अब तक 7 मौतें, सीएम धामी पहुंचे घटनास्थल पर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-