काशीपुर । भाजपा सांसद अजय भट्ट ने कहा है कि काशीपुर के एल डी भट्ट राजकीय चिकित्सालय को एक आदर्श चिकित्सालय बनाया जायेगा। यहाँ डाक्टरों और आवश्यक उपकरणों के साथ इस चिकित्सालय को आसपास के लिये एक उदाहरण बनाया जायेगा। इसके लिए भाजपा सरकार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इस कोरोना संकट के आपत्तिकाल में हम इसे एक अवसर की तरह ले रहे हैं। और जो भी कमियां हैं उन्हें पूरा किया जायेगा। आक्सीजन प्लांट डीआरडीओ द्वारा स्थापित किया जा रहा है। सासंद अजय भट्ट आज यहाँ राजकीय चिकित्सालय के निरीक्षण पर आये थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने ये बातें कही। 

Check Also
सही जानकारी :शंख हड्डी से नहीं, समुद्री जीव की बनाई कैल्शियम कार्बोनेट की खोल से बनता है
🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) शंख को लेकर आम लोगों …
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal