Breaking News

अपडेट उत्तराखंड हादसा :नदी में डूबे पांचों मृतकों की पहचान, विवाह समारोह में शामिल होने आये थे

सेराघाट। नदी में डूबे पांचों किशोर एक विवाह समारोह में शामिल होने आये थे। पांचों की पहचान कर ली गई है। बताया जाता है कि पांचों दो तीन दिन पहले यहां वैवाहिक समारोह में आये थे। उनके शवों को गणाई गंगोली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। 

मृतक किशोरों के कूंणा गांव निवासी 15 वर्षीय रविंद्र कुमार, 15 वर्षीय साहिल कुमार,16 वर्षीय राहुल कुमार, 16 वर्षीय पीयूष कुमार और सिमाली गांव निवासी 17 वर्षीय मोहित कुमार शामिल हैं। इस हादसे की सूचना पाकर वहाँ गांव वासियों की भीड़ लग गई। क्षेत्रीय विधायक मीना गंगोला भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर हैं। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-