Breaking News

ब्रेकिंग :तो क्या उत्तराखंड कांग्रेस की महिला नेता होगी भाजपा में शामिल? बलूनी के ट्वीट से मची खलबली

नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

आज एक चर्चित राजनीतिक हस्ती दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने जा रही है। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के एक ट्वीट में यह जानकारी दी गई है। अनिल बलूनी उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि उत्तराखंड से यह राजनेता है। खासकर कांग्रेस के खेमे में खलबली मच गई है। हालांकि ट्वीट में बलूनी ने किसी खास नेता की ओर इशारा नहीं किया है। 

कांग्रेस में प्रदेश स्तर काफी मनमुटाव है। सूत्रों के अनुसार भाजपा में शामिल होने वाली यह हस्ती एक महिला नेता बताई जा रही है। यदि ऐसा होता है तो उत्तराखंड कांग्रेस को एक बड़ा झटका लग सकता है। वैसे हाल ही में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कह चुके हैं कि वह उत्तराखंड की राजनीति में वापसी करना चाहते हैं। फिलहाल वह पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हैं। उधर उत्तराखंड कांग्रेस में लंबे समय से बयानबाजी का दौर चल रहा है। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-