Breaking News

काशीपुर में एम्स खोलने से पहले राजकीय चिकित्सालय की व्यवस्था दुरुस्त करें :शिवम शर्मा

काशीपुर । भाजपा नेता व पूर्व सांसद बलराज पासी द्वारा काशीपुर में एम्स खोले जाने की मुख्यमंत्री से की गई मांग को लेकर युवा कांग्रेस नेता व पूर्व लोकसभा क्षेत्र महासचिव शिवम शर्मा ने कहा है कि पहले काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की जानी चाहिए थी।

यहाँ जारी एक बयान में शिवम शर्मा ने कहा कि काशीपुर का राजकीय चिकित्सालय डाक्टर और स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। मरीजों के लिए यह चिकित्सालय रैफर सेंटर बन कर रह गया है। कई वर्ष पूर्व तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने यहाँ ट्रामा सेंटर का उद्घाटन किया था। ट्रामा सेंटर में मशीनें जंक खा रही हैं।

शिवम शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के पास है लेकिन महत्वपूर्ण औद्योगिक शहर काशीपुर का राजकीय चिकित्सालय अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सही जानकारी :शंख हड्डी से नहीं, समुद्री जीव की बनाई कैल्शियम कार्बोनेट की खोल से बनता है

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) शंख को लेकर आम लोगों …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-