Breaking News

प्राइवेट अस्पतालों के लिए कोरोना वैक्सीन के अधिकतम रेट तय, कोविशील्ड 780, कोवैक्सीन 1410, स्पूतनिक V 1145 रुपये में लगेगी

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

केंद्र सरकार ने प्राइवेट अस्पतालों के लिए कोरोना वैक्सीन के अधिकतम रेट तय कर दिए हैं। कोविशील्ड का दाम 780 (600 वैक्सीन की कीमत+5 प्रतिशत GST+सर्विस चार्ज 150 रुपया) रुपये प्रति डोज़ होगा। कोवैक्सीन का दाम 1410 रुपये प्रति डोज़ होगा। स्पूतनिक-V का दाम प्राइवेट अस्पतालों के लिए 1145 रुपये प्रति डोज़ होगा।

वैक्सीन के रेट निर्धारित करने के साथ हर रोज इसकी निगरानी की जाएगी। ज्यादा रेट वसूलने पर प्राइवेट कोविड वैक्सीनेशन सेंटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। केंद्र ने राज्यों से कहा है कि 150 रुपये सर्विस चार्ज से ज्यादा प्राइवेट अस्पताल न लें। इनकी निगरानी राज्य सरकारों को करनी है।

केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने वैक्सीन के अधिकतम रेट तय करते हुए इसके बारे में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मेमोरेंडम भेजा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में 9 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई, फैसले की उम्मीद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (06 सितंबर 2026) देहरादून। हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-