Breaking News

भारतीय सेना में भर्ती की इच्छुक लड़कियों को प्रशिक्षण दे रहे युवा कांग्रेस नेता आनंद रावत, देखिए वीडियो

लालकुआँ । पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पुत्र और कांग्रेस के युवा नेता आनंद रावत राजनीति से इतर अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में लगे हुए हैं। इन दिनो आनंद रावत भारतीय सेना में भर्ती होने वाली लड़कियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

आज आनंद रावत ने लालकुआँ के बिन्दुखत्ता में एक कैंप लगाकर सेना में भर्ती की इच्छुक लड़कियों को ट्रेनिंग दी। आनंद रावत ने बताया कि भारतीय सेना में महिलाओं के 100 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिये वह प्रदेश में कई जगह इस तरह के कैंप आयोजित कर रहे हैं ताकि सेना में भर्ती में उन्हें आसानी हो सके। बिन्दुखत्ता में आज सुबह पांच से आठ बजे तक यह कैंप चला जिसमें बड़ी संख्या में सेना में भर्ती इच्छुक लड़कियों ने उत्साहित होकर भाग लिया।

शब्द दूत से बात करते हुए आनंद रावत ने कहा कि कोरोना संकट के दौर में राजनीति करने के बजाय हमें सामाजिक दायित्वों को निभाने की ओर ध्यान देना चाहिए। यह बात सही है कि राशन आदि बांटकर हम लोगों को फौरी तौर पर मदद पहुंचा सकते हैं और पहुंचा भी रहे हैं। लेकिन  उन्हें शिक्षित कर रोजगारपरक कार्यक्रमों के जरिए उनके आने वाले भविष्य को बेहतर बना सकें तभी हमारे सामाजिक दायित्व की पूर्ति होगी। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर-रामनगर रोड निर्माण : भीषण गर्मी में ही क्यों बिछाई जा रही है डामर सड़क? जानिए तकनीकी वजह

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-