Breaking News

काशीपुर के एस्कार्ट फार्म में बने एम्स अस्पताल, पूर्व सांसद पासी ने मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र

काशीपुर /देहरादून । पूर्व सांसद बलराज पासी ने एस्कार्ट फार्म की भूमि पर एम्स हास्पिटल खोले जाने की मांग की है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मिलकर पूर्व सांसद बलराज पासी ने उन्हें इस आशय का एक पत्र सौंपा। बलर पासी ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से कहा कि उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में एक एम्स अस्पताल खोला जाना प्रस्तावित है तो उसके लिए काशीपुर के कुंडेश्वरी में एस्कार्ट फार्म में सरकारी काफी भूमि उपलब्ध है।

पूर्व सांसद ने पत्र में कहा कि कुमांऊ मंडल का काशीपुर उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के लोगों के लिए सर्वथा उपयुक्त स्थान होगा। उन्होंने कहा कि कि काशीपुर एक औद्योगिक शहर है। यहाँ कोई बड़ा अस्पताल नहीं है। जिस वजह से से काशीपुर और उसके आसपास रामनगर बाजपुर आदि क्षेत्रों से मरीजों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल जाना पड़ता है। ऐसे में काशीपुर में ही राज्य का प्रस्तावित एम्स अस्पताल खोला जाये। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-