Breaking News

वैक्सीन लगवाइए और फिक्स्ड डिपॉजिट पर ज्यादा ब्याज पाइए

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए कई बैंकों ने कुछ आकर्षक योजनाओं का ऐलान किया है। ऐसे दो सरकारी बैंक हैं, जिन्होंने घोषणा की है कि वो ऐसे ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट पर ऊंची दरों पर ब्याज देंगे, जिन्होंने कोविड वैक्सीन लगवा ली है। यानी कि आप एक तरफ तो खुद को कोविड के खिलाफ सुरक्षित कर रहे हैं, दूसरी तरफ आपकी पूंजी ज्यादा तेजी से बढ़ रही है।

सरकारी बैंक यूको बैंक ने अपनी योजना ‘यूकोवैक्सी-999’ की घोषणा की है। इस योजना के तहत बैंक अपने एफडी पर मौजूदा ब्याज दर की तुलना में 30 बेसिस पॉइंट्स यानी 0.30 प्रतिशत ज्यादा की दर से अपने ग्राहकों को ब्याज दर देगी।

हालांकि, यह योजना बस लिमिडेट पीरियड के लिए ही लागू रहेगी। एक बैंक अधिकारी ने बताया कि बैंक वैक्सीनेशन ड्राइव को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठा रहा है। ‘यूकोवैक्सी-999’ के तहत एफडी पर ग्राहकों को ज्यादा ब्याज दिया जाएगा। इस योजना का लाभ बस 30 सितंबर तक उठाया जा सकेगा।

यूको बैंक के अलावा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भी ऐसी ही योजना चला रहा है। इस सरकारी बैंक ने भी अप्रैल में ही ‘इम्यून इंडिया डिपाजिट स्कीम’ की घोषणा की थी। इसके तहत वैक्सीनेशन करा चुके ग्राहकों को एप्लिकबेल कार्ड रेट्स की तुलना में 25 बेसिस प्वाइंट्स यानी 0.25 फीसदी अधिक दर पर ब्याज मिलेगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

‘केंद्र सरकार हटा रही विरोधियों की इंस्टग्राम पोस्ट,’ अभिजीत दीपके सहित कई लोगों ने की शिकायत

🔊 Listen to this नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सरकार …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-