Breaking News

देहरादून से अब हफ्ते में तीन दिन चलेंगी काठगोदाम और लिंक एक्सप्रेस

@शब्द दूत ब्यूरो

कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए रेलवे बोर्ड की ओर से देश के तमाम राज्यों में ज्यादातर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने पर रेल मंडल मुख्यालय ने देहरादून – काठगोदाम एक्सप्रेस और देहरादून – प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस के फेरों को बढ़ाने का निर्णय लिया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक अब दोनों ट्रेनें सप्ताह में दो दिन के बजाय तीन दिन संचालित की जाएंगी।

देहरादून- प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को देहरादून से प्रयागराज के लिए संचालित की जाएगी। देहरादून – काठगोदाम एक्सप्रेस मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को जाएगी।

बता दें कि उतराखंड समेत देश के तमाम राज्यों में कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए रेलवे बोर्ड की ओर से ज्यादातर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। देहरादून से सिर्फ चुनिंदा ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इनमें देहरादून – प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस, देहरादून – काठगोदाम एक्सप्रेस, देहरादून- हावड़ा उपासना एक्सप्रेस, देहरादून – गोरखपुर राप्तीगंगा एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें ही शामिल थीं।

स्टेशन अधीक्षक( संचालन) ने बताया कि ट्रेनों में यात्रियों की संख्या कम होने की वजह से रेलवे बोर्ड ने देहरादून – प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस व देहरादून- काठगोदाम एक्सप्रेस के फेरों की संख्या सप्ताह में तीन दिन से घटाकर दो दिन कर दी थी लेकिन अब रेल मंडल मुख्यालय इन दोनों ट्रेनों के फेरों को बढ़ाने का निर्णय लिया है।

कोरोना काल में स्थितियां अनुकूल होने के चलते दर्जनभर ट्रेनों के नए सिरे से संचालन की उम्मीद जगी है। फिलहाल देहरादून-नईदिल्ली शताब्दी, जनशताब्दी के अलावा देहरादून – उज्जैन एक्सप्रेस, देहरादून – इंदौर एक्सप्रेस, देहरादून – बांद्रा एक्सप्रेस, देहरादून – कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस, देहरादून कोच्चि वेली एक्सप्रेस, देहरादून- हावड़ा एक्सप्रेस, देहरादून- वाराणसी जनता एक्सप्रेस समेत दर्जनभर ट्रेनों का संचालन ठप है। उम्मीद है कि इन ट्रेनों में से जल्द ही कुछ ट्रेनों का संचालन सिरे से शुरू किया जाएगा जिससे लोगों को राहत मिल सकेगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर-रामनगर रोड निर्माण : भीषण गर्मी में ही क्यों बिछाई जा रही है डामर सड़क? जानिए तकनीकी वजह

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-