Breaking News

मुंह में गुटखा और नशे में झूमते दूल्हे को देखकर गुस्साई दुल्हन, बारात को बैरंग लौटाया

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में मनियर थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में एक दुल्हन ने दूल्हे के शराब पीने व गुटखा खाने के कारण शादी से इनकार कर दिया जिससे बारात को बगैर शादी के ही वापस लौटना पड़ा।

मिश्रौली गांव निवासी प्रियंका राजभर की शादी खेजूरी थाना क्षेत्र के खेजुरी गांव निवासी संदीप राजभर से तय हुई थी। शादी का कार्यक्रम पांच जून को था और निर्धारित तिथि को बारात मिश्रौली गांव पहुंची।

शादी की तैयारी अंतिम चरण में थी कि दुल्हन को महसूस हुआ कि दूल्हा दारू के नशे में है तथा उसके मुंह में गुटखा भी है। इस कारण प्रियंका ने शादी करने से इनकार कर दिया और बारात को बगैर शादी के ही वापस लौटना पड़ा

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे का दो घंटे का मौन आंदोलन, पीएम मोदी से बोले- शिक्षा मंत्री का इस्तीफा सरकार नहीं गिराएगा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जुलाई 2026) नई दिल्ली/अहिल्यानगर। वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-