Breaking News

बड़ी खबर : सैनेटाइजर बनाने वाली केमिकल फैक्ट्री में आग से 8 महिला श्रमिकों की जलकर मौत, 30 से ज्यादा श्रमिक फंसे

पुणे। पुणे के पिरानगट इंडस्ट्रियल जोन में सैनेटाइजर बनाने वाली फैक्ट्री भीषण आग में 8 महिला कर्मचारियों की मौत हो गई है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है अभी कई श्रमिकों को लापता बताया गया है। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन  30 से ज्यादा महिलाएं अभी फैक्ट्री के अंदर फंसी हुई  हैं।  आग इतनी भयंकर है कि उस पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।

जानकारी के मुताबिक वाटर प्योरिफाइंग केमिकल फैक्ट्री में काम के दौरान अचानक आग लग गई।  अभी तक आग लगने की वजह सामने नहीं आ पाई है। 

सैनेटाइजर में अल्कोहल की मात्रा होती है इस वजह आगा तेजी से  फैल रही है। वहीं  फैक्ट्री से निकलने काला धुआं आसपास के इलाके मे फैल रहा है। जिससे लोगों को परेशानी का सामने करना पड़ रहा है। वहीं कई कर्मचारियों का अभी कोई पता नहीं चल पाया है।  मौके पर पुलिस निरीक्षक अशोक धूमल और  मुलशी के तहसीलदार पहुंच चुके हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

स्वच्छता चौपाल से काशीपुर में नई उम्मीद: पहल महापौर ने कर दी, अब गेंद जनता के पाले में, कैसे खेलेगी स्वच्छता का खेल?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 अगस्त 2026) काशीपुर। शहर को स्वच्छ बनाने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-