Breaking News

उत्तराखंड : कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं व छात्र नेताओं ने थामा आप का दामन

देहरादून। आम आदमी पार्टी की ओर युवाओं और छात्र नेताओं का रूझान बढ़ रहा है। कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में आज सैकड़ों युवाओं ने यहाँ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी का विजन उत्तराखंड में विकास के साथ-साथ यहाँ के युवाओं को भी रोजगार और उनका उपयोग राज्य हित में करना है। कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि राज्य का युवा आम आदमी पार्टी में विश्वास कर बड़ संख्या में आकर्षित हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज जो युवा पार्टी में शामिल हो रहे हैं उससे कहीं ज्यादा संख्या में आने वाले समय में युवा पार्टी का दामन थामेंगे ।

इस दौरान कई चर्चित राजनीतिक युवाओं ने विधिवत आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। जिनका पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया,प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर ने स्वागत किया। 

इस अवसर पर पार्टी की सदस्यता लेने वालों में केशव बहुगुणा जीएस डीबीएस काॅलेज देहरादून, कपिल पूर्व पीआरओ,स्व0 काबीना मंत्री प्रकाश पंत,कुलदीप कुमार पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डीएवी काॅलेज देहरादून,अर्भुत थापा इंडिपेंडेंट पूर्व जीएस डीएवी काॅलेज देहरादून,मनमोहन सिंह पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डीबीएस काॅलेज ,दिग्विजय नेगी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डीबीएस काॅलेज ,भगवती प्रसाद पूर्व जीएस डीएवी काॅलेज,नितिन जोशी पूर्व स्टेट वाॅयस प्रेसीडेंट,दिव्यांशु बहुगुणा पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गढवाल यूनिवर्सिटी,आकाश गौड मौजूदा जीएस एनएसयूआई,सूरज रावत छात्र नेता,अजय चंदेल कांग्रेस पार्षद देहरादून,विपिन जी पार्षद राजपुर देहरादून,सुदेश भट्ट क्षेत्र पंचायत सदस्य पूर्व आर्मी पर्सन,कुशाल सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य उत्तरकाशी,जगमोहन चैहान समाजसेवी पौडी,योगेन्द्र राणा समाजसेवी देहरादून,विशाल कलूरा समाजसेवी उत्तरकाशी,अनंत कुडियाल आदि छात्र नेता शामिल हैं। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर-रामनगर रोड निर्माण : भीषण गर्मी में ही क्यों बिछाई जा रही है डामर सड़क? जानिए तकनीकी वजह

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-