Breaking News

काशीपुर :उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड में भी खोले जायें बाजार, आप नेता दीपक बाली भी आये व्यापारियों के समर्थन में

काशीपुर । आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की तरह उत्तराखंड में भी बाजारों को खोलने की अवधि बढ़ाई जानी चाहिए ।उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश बहुत बड़ा राज्य है और वहां आबादी भी बहुत धनी हैं जब वहां प्रातः 7से सायं 7बजे तक बाजार खोले जा सकते हैं तो फिर उत्तराखंड में क्यों नहीं ?

आप नेता दीपक बाली ने कहा है कि कोरोना कर्फ्यू के चलते उत्तराखंड के दुकानदार बर्बादी के कगार पर आ गये हैं। उनके सामने अपने परिवारों का भरण पोषण करना भी एक बहुत बड़ी समस्या हो गया है। मजबूर होकर व्यापारी वर्ग को अपने हितों के लिए आंदोलन करने हेतु सड़कों पर उतरना पड़ गया है । कारोबार चौपट न हो इसके लिए प्रदेश सरकार को व्यापारियों के प्रति संवेदनशील ,लचीला और सहयोगात्मक रवैया अपनाना चाहिए । दुकानें खुलने का समय बढ़ेगा तो बाजारों में भीड़ भी कम रहेगी ।

भयंकर संकट के इस दौर में वह व्यापारियों के साथ हैं और मांग करते हैं कि बाजारों को खोलने की अवधि बठाई जाए । वे पुनः शासन और प्रशासन से मांग करते हैं कि व्यापारियों को टैक्स आदि में छूट देने के साथ-साथ उनके घरों और प्रतिष्ठानों के विद्युत बिल माफ किए जाए। नगर निगम अपने किराएदार दुकानदारों का किराया माफ करें।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-