Breaking News

राहत :व्यापारियों की मांग पर बाजार खोलने के आदेश जारी, आज से खुलेंगी दुकानें, केजरीवाल के फैसले से कारोबारी खुश

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

डेढ़ माह के प्रतिबंधों के बाद आज से दिल्ली के बाजार खुल जायेंगे। राजधानी के व्यापारियों ने दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार से मांग की थी कि चौपट हो रहे व्यापार की वजह से उनक आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। कोविड के मामलों पर भी नियंत्रण हो रहा है। ऐसे में बाजार खोल देने चाहिए साथ ही इस बीच कोविड मानकों का व्यापारी वर्ग पालन करेगा। 

अरविंद केजरीवाल सरकार के फैसले से व्यापारियों में खुशी की लहर है। इसके साथ ही कोविड के मानकों के पालन के टीमें तैनात की गई हैं। आज बाजार, मॉल और कार्यालय आज से दोबारा खुलने जा रहे हैं। 

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को लॉकडाउन में और छूट देने की घोषणा करते हुए कहा था कि सात जून से दिल्ली मेट्रो 50 फीसदी क्षमता के साथ चलेगी और बाजार और मॉल ऑड-ईवन आधार पर खुलेंगे। इसके अलावा दिल्ली में शराब की दुकानें भी ऑड-ईवन के आधार पर खुलेंगी। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :अगले दो दिनों में फिर शुरू होगा लक्ष्मीपुर माइनर का काम, नहीं तोड़ा जायेगा कोई स्थायी निर्माण, महापौर दीपक बाली ने स्थलीय निरीक्षण के बाद दिलाया भरोसा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-