Breaking News

ब्रेकिंग :उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू 15 जून तक बढ़ा, 9 व 14 जून को खुलेंगी किराना व राशन की दुकानें

देहरादून । कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद अब प्रदेश में लागू कोविड कर्फ्यू कुछ रियायतों के साथ अब आठ तारीख सुबह छह बजे से 15 जून सुबह छह बजे तक बढ़ा दिया गया है। नई गाइडलाइंस इस तरह है – 

जिलाधिकारी अपने जिले के ग्रामीण क्षेत्रो में कोवीड संक्रमण की स्थिति के अनुसार अपने स्तर से जारी कर सकेंगे आदेश। राशन ,किराने की दुकाने एवम जनरल स्टोर 9 जून ,14 जून को सुबह 8 से 1 बजे तक खुलेंगे।स्टेशनरी शॉप्स 9 जून ,14 जून को सुबह 8 से 1 बजे तक खुलेंगी।कपड़ा ,रेडीमेट ,दर्जी की दुकाने, चश्मे की दुकाने, साईकल स्टोर , ड्राईक्लीनर्स और मोटरपार्ट्स की दुकाने 11 जून को सुबह 8:00 से 1:00 बजे तक खुलेंगी ।फोटोकॉपी , टिंबरमर्चेंट की दुकानें 9 जून को सुबह 8:00 से दोपहर 1:00 बजे तक खुलेंगी।शराब की दुकान 9 ,11,14 जून को 8 बजे से 1 बजे तक खुलेंगी।फल सब्जी डेरी दूध की दुकाने हर रोज 8 से 12 बजे तक खुलेंगी।

इस बीच 9 जून और 14 जून को राशन व किराने की दुकानें 8 बजे से 1 बजे तक खुलेंगी। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में जिलाधिकारी जारी दिशा-निर्देशों में शिथिलता के लिए स्थिति का आकलन कर फैसला ले सकते हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-