Breaking News

ब्रेकिंग काशीपुर :बीच बाजार स्थित प्राचीन मंदिर से मूर्तियां व दानपात्र चोरी, लोगों में रोष

काशीपुर । अज्ञात चोरों ने नगर के प्राचीन अशर्फी देवी मंदिर में घुसकर मूर्तियां व दानपात्र चोरी कर लिया। मंदिर के पुजारी ने आज सुबह जब मंदिर में पूजा करने के लिए ताला खोला तो चोरी का पता चला तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया।

बद्री भवन रोड पर अशर्फी देवी धर्मशाला में एक मंदिर है। मंदिर काफी प्राचीन है। पं वेदप्रकाश शर्मा मंदिर में पुजारी हैं और परिवार सहित वहीं रहकर मंदिर की देखभाल व पूजा करते हैं। आज सुबह उनकी पत्नी रुक्मिणी देवी ने प्रतिदिन की तरह मंदिर में बने दरबार का पूजा करने के लिए पर्दा हटाया तो वहाँ सब अस्त व्यस्त पड़ा था। सामने के सिंहासन खाली पड़े थे। जिनमें लड्डू गोपाल की लगभग ढाई किलो की प्रतिमा, भगवान विष्णु की प्रतिमा, चांदी की एक गाय गायब थी। मंदिर का दानपात्र भी वहाँ नहीं था। इसके अलावा अभी और भी सामान चोरी गया है। मंदिर के पुजारी का कहना है कि मंदिर  के भीतर एक पीपल का पेड़ है जिसके चारों ओर बने हुए चबूतरे पर पांवों के निशान है। संभवतः चोर इसी रास्ते से मंदिर में आये हो सकते हैं। चोरी की सूचना पुलिस को तत्काल दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। मंदिर में हुई चोरी की इस घटना से लोगों में रोष है। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-