Breaking News

काशीपुर :पर्यावरण दिवस पर क्लीन एंड ग्रीन ने कोरोना मृतकों की स्मृति में किया पौधारोपण

काशीपुर।  पर्यावरण दिवस के अवसर पर काशीपुर क्षेत्र से कोरोना काल में असमय हमारे बीच से जा चुके लोगों की स्मृति में नगर की प्रमुख पर्यावरण प्रेमी एवं सामाजिक संस्था क्लीन एंड ग्रीन काशीपुर द्वारा नगर निगम स्थित कारगिल शहीद वाटिका में वृक्षारोपण/पौधारोपण करके असमय मृत्यु का शिकार हुए लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 

क्लीन एंड ग्रीन के संस्थापक अध्यक्ष  अजय चौधरी के निर्देशानुसार संस्था द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम के कारगिल शहीद वाटिका में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में क्लीन एंड ग्रीन संस्था एवं कार्यक्रम में सम्मिलित हुए अतिथियों द्वारा 2 मिनट का मौन धारण करके मृत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना की गई।

क्लीन एंड ग्रीन के पौधारोपण कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त काशीपुर आईएएस श्रीमती आकांक्षा वर्मा एवं नगर निगम महापौर श्रीमती उषा चौधरी द्वारा संयुक्त रुप से पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव सत्य प्रकाश भटनागर ने किया। कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों ने  एक एक पौधा लगाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर  दीपक बाली, संजय चतुर्वेदी, दीपिका गुड़िया, संदीप सहगल, मनोज गोला, नवीन अग्रवाल, सुभाष पाल, सुरेश शर्मा एवं क्लीन एंड ग्रीन संस्था की ओर से संस्था के अध्यक्ष सर्वेश बंसल, गौरव गुप्ता, वीरेंद्र गर्ग, विजय चौधरी, विकल्प गुड़िया, अर्चना लोहनी, निधि रोजी, गीता चौहान, रीता, भावना खनोलिया, सुमन करगेती, कैमरामैन प्रमोद चौहान बंटी एवं क्लीन एंड ग्रीन के सोशल मीडिया प्रभारी मुमताज मंसूरी के साथ-साथ नगर निगम की टीम से विकास शर्मा, भगवानदास, राजकुमार माली आदि उपस्थित रहे। पौधारोपण कार्यक्रम के पश्चात वहां उपस्थित लोगों को एक-एक पौधा भेंट किया गया। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-