Breaking News

रूद्रपुर :सीएम तीरथ सिंह रावत अस्पताल में भीड़ देखकर हुये नाराज, अधिकारियों और भाजपाईयों में नोंक झोंक

रुद्रपुर । मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के ईएसआई अस्पताल के निरीक्षण के दौरान वहाँ काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। जिलाधिकारी डॉ रंजना राजगुरु व एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने भीड़ लगाने वाले भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को रोका तो वहाँ नोंक झोंक हो गई। हालांकि खुद मुख्यमंत्री को कहना पड़ा कि इतनी भीड़ लगायेंगे तो बात कैसे होगी।

इससे पहले मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के यहाँ पहुचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने  ईएसआइ अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में बने में बने कोविड केयर सेंटर में कोविड संक्रमण की रोकथाम व स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने डीएम रंजना राजगुरु व सीएमओ डॉक्टर देवेंद्र सिंह पंचपाल को मरीजों के इलाज में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि राज्य में  दवाओं  व ऑक्सीजन की कोई  कमी नहीं है। सरकार पूरी तरह से कोरोना संक्रमण की रोकथाम को तैयार है। उन्होंने वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि  वैक्सीन की कमी नहीं है। अधिक से अधिक लोग वैक्सीन लगवाने के लिए वैक्सीनेशन केंद्रों पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने  जिला अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण व विभिन्न कार्यों का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कलेक्ट्रेट में एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में पहुंच कर विकास कार्यों की समीक्षा की। जहाँ विधायक राजेश शुक्ला ने उन्हें राशन को लेकर आ रही समस्या से अवगत कराया। विधायक शुक्ला ने कहा कि उनके क्षेत्र में कई लोगों को सरकारी राशन न मिलने की शिकायत है। 

मुख्यमंत्री के रूद्रपुर दौरे पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी, काशीपुर नगर निगम की मेयर ऊषा चौधरी , रुद्रपुर नगर निगम मेयर रामपाल सिंह आदि मौजूद थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-