Breaking News

ब्रेकिंग :ऊधमसिंहनगर में 50 लाख की स्मैक सहित दो लोग दबोचे, पुलिस टीम को एसएसपी की ओर पुरस्कार की घोषणा

रूद्रपुर । ऊधमसिंहनगर में पुलिस ने 205 ग्राम स्मैक सहित दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बरामद स्मैक की कीमत 50 लाख बताई गई है।

बरेली की सीमा से लगे उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर में वाणिज्य कर कार्यालय के पीछे पुलभट्टा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एसओजी ने चैकिंग के दौरान फिरासत हुसैन पुत्र रियासत हुसैन निवासी नवाबगंज बरेली के पास 160 ग्राम और राजेश गंगवार पुत्र सियाराम निवासी हाफिजगंज बरेली को 45 ग्राम स्मैक सहित दबोच लिया। 

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने नवाबगंज बरेली निवासी सज्जाद से स्मैक लाकर उसे उत्तराखंड के किच्छा, सितारगंज, नानक मत्ता रूद्रपुर टनकपुर व लोहाघाट आदि स्थानों पर ऊंचे दामों में बेचने की बात स्वीकार की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने पुलिस टीम को 2500 रूपये तथा पुलिस अधीक्षक (अपराध)  ने 1500 रूपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। 

स्मैक बरामद कर अभियुक्तों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में सी ओ सितारगंज वीर सिंह एस ओ जी प्रभारी निरीक्षक कमलेश भट्ट व कांस्टेबल कुलदीप राजेंद्र कश्यप, ललित कुमार नवीन भट्ट प्रभात चौधरी धर्मवीर सिंह मौ मोहसिन विनोद कन्याल तथा अरूण चंद्र आदि शामिल थे। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर-रामनगर रोड निर्माण : भीषण गर्मी में ही क्यों बिछाई जा रही है डामर सड़क? जानिए तकनीकी वजह

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-