Breaking News

काशीपुर :देवभूमि व्यापार मंडल ने सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान खोलने की मांग की मुख्यमंत्री से, संयुक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

काशीपुर । देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने संयुक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजकर सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान चरणबद्ध तरीके से खोलने की मांग करते हुए भेजा है।

ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश में कोविड के चलते व्यापारिक प्रतिष्ठान लंबे समय से बंद है जिससे व्यापारियों को काफी नुकसान हो चुका है। सभी प्रकार की आर्थिक गतिविधियां ठप्प हो गई है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि प्रदेश में सभी तरह के व्यापारिक प्रतिष्ठान खोलने की अनुमति दी जाये। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश नरूला, प्रदेश संगठन मंत्री आशीष अरोरा बॉबी जिला अध्यक्ष गुरविंदर सिंह चंडोक जिला महामंत्री गौरव गुप्ता नगर अध्यक्ष जिला मीडिया सलाहकार विपिन चौहान अध्यक्ष सुनील टंडन, आदि शामिल हैं। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बड़ी खबर :जंतर-मंतर पर बैज उतारने वाले कांस्टेबल शेर सिंह पर उत्तराखंड पुलिस का पलटवार, आई जी कुमांऊ ने गिनाए गंभीर आपराधिक आरोप, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 जुलाई 2026) देहरादून। जंतर-मंतर पर CJP के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-