Breaking News

काशीपुर ब्रेकिंग :तूफान से कच्चे मकान का छप्पर गिरने से भाई बहन घायल

काशीपुर । बीती अर्द्धरात्रि में आये तूफान से ग्राम बैलजुड़ी में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मकान का छप्पर और दीवार गिरने से गृहस्वामी के दो बच्चे घायल हो गए। 

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बैल जूड़ी में तूफान  नबी हसन पुत्र मेहंदी हसन के मकान का छप्पर व दीवार गिरने से उसके दो बच्चे आयशा (5)व आहिल रजा दब गये। दोनों बच्चों को बड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। दोनों के सर पर चोट आयी है। हालांकि खतरे से बाहर बताये जाते हैं। 

हल्का पटवरी सरताज खान सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गये। और वहाँ हुये नुकसान का जायजा लेकर अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। उन्होंने बताया कि इस घटना में नबी हसन के घरेलू सामान को भी नुकसान पहुंचा है। सारा सामान भीगकर खराब हो गया है। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ससंद में हंगामा :1963 से शुरू होकर आज तक की कहानी, सत्ता और विपक्ष की भूमिकायें बदली पर हंगामे की प्रवृत्ति में कोई बदलाव नहीं

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारत की संसद लोकतंत्र का वह सर्वोच्च मंच है, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-