Breaking News

उत्तराखंड पुलिस के जवानों की कोविड के दौरान सेवा कार्य की पूरे देश में सराहना, ग्रेड पे की मांग का समाधान जल्द ही होगा :डीजीपी अशोक कुमार, देखिए वीडियो

देहरादून । उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिस की छवि खराब करने के लिए फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

अपने एक वीडियो संदेश में डीजीपी ने कहा कि कि उन्हें गर्व है कि वह देश की सबसे स्मार्ट पुलिस के प्रमुख हैं। कई किलोमीटर पैदल चलकर राज्य में उत्तराखंड पुलिस ने कोविड के दौर में महत्वपूर्ण और प्रशंसनीय काम किया है। उत्तराखंड पुलिस के इस सेवा कार्य की पूरे देश में सराहना हो रही है। लेकिन कुछ बाहरी लोग यहाँ की पुलिस के बारे में अफवाह फैला रहे हैं ये लोग भ्रमित कर रहे हैं। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि ऐसे लोगों की अफवाहों पर ध्यान न दें।

डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस के जवानों के ग्रेड पे के मुद्दे पर वह पूरी तरह से सजग है। 20 वर्ष के बाद 4600 ग्रेड पे लागू करने के बारे प्रस्ताव पहले ही सरकार को भेजा गया है। डीजीपी ने बताया कि इस बारे में उन्होंने स्वयं मुख्यमंत्री से बात की तो उनका इस मुद्दे पर सकारात्मक रुख है। उन्होंने इसके लिए कमेटी गठित कर दी है। शासन द्वारा गठित इस कमेटी के संपर्क में हम लगातार हैं और जल्द ही हमारे जवानों को यह ग्रेड पे स्वीकृत कर दिया जायेगा। साथ ही इस संबंध में जो भी समाधान निकाला जायेगा वह जवानों से विचार विमर्श कर उनकी सहमति से ही होगा। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-