@नवल सारस्वत
काशीपुर । किसान बिल के विरोध में देशभर में काला दिवस मनाया जा रहा है। यहाँ महानगर कांग्रेस ने भी किसान आंदोलन के समर्थन में काला दिवस मनाया और केंद्र सरकार का पुतला फूंका ।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहाँ गिरीताल रोड पर केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की। महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ने कहा कि कांग्रेस किसान बिल का शुरू से ही विरोध करती आ रही है और किसानो के आंदोलन के साथ खड़ी है। आज किसान देश भर में काला दिवस मना रहे हैं। कांग्रेस पूरी तरह से देश के अन्नदाता के साथ खड़ना है। केन्द्र को किसान विरोधी इन बिलों को तत्काल वापस लेना चाहिए। 

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal