Breaking News

लॉकडाउन के बीच उत्तराखंड के मंत्री समेत भाजपा नेताओं के बद्रीनाथ पहुंचने पर बवाल, पुजारियों ने जताया ऐतराज

@शब्द दूत ब्यूरो

कोरोना वायरस महामारी के खतरे को देखते हुए उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में लॉकडाउन है। कोविड-19 की दूसरी लहर के चलते चार धाम यात्रा को भी स्थगित कर दिया गया। इसके बावजूद उत्तराखंड सरकार के मंत्री धन सिंह रावत और बीजेपी के अन्य नेता बद्रीनाथ धाम पहुंच गए। मंदिर के पुरोहितों ने मंत्री धन सिंह रावत की यात्रा पर ऐतराज जताते हुए इसे लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन बताया है। बता दें कि रावत और बीजेपी के कुछ अन्य नेता कल सुबह बंद्रीनाथ पहुंचे थे।  

पुरोहितों ने बीजेपी नेताओं के बंद्रीनाथ पहुंचने पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे बद्रीनाथ धाम कैसे आ सकते हैं जब राज्य सरकार ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर आम जनता के लिए चार धाम यात्रा पर रोक लगा दी है।

यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब कुछ समय पहले ही उत्तराखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को फटकार लगाई थी। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने कोविड-19 की दूसरी लहर से ‘निपटने के लिए तैयारी न होने’ तथा संक्रमण में भारी वृद्धि के बावजूद ‘धार्मिक मेलों के आयोजन जारी रखने’ को लेकर राज्य सरकार की जमकर खिंचाई करते हुए उससे ”नींद से जागने” को कहा था।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-