Breaking News

दिल्ली सरकार एक और हफ्ते बढ़ा सकती है लॉकडाउन

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

दिल्ली में भले ही कोरोना के केस दो माह के निचले स्तर पर आ गए हों, लेकिन केजरीवाल सरकार लॉकडाउन को एक और हफ्ते के लिए बढ़ा सकती है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सरकार ने अभी कोरोना को लेकर कोई ढिलाई बरतने के संकेत नहीं दिए हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 19 अप्रैल को पहला लॉकडाउन लगाया था, जिसे कई बार बढ़ाया गया और आखिर बार 16 मई को लॉकडाउन बढाने की घोषणा की गई थी। केजरीवाल ने कहा कि पिछले 24 घंटे में दिल्ली में करीब 2200 मामले आए और संक्रमण दर भी घटकर 3.5 फीसदी रह गई है।

केजरीवाल ने कहा कि लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि कोरोना वायरस का खतरा टल गया है. कोरोना वायरस से बचाव के लिए हमें हरसंभव कदम उठाना होगा। सूत्रों का कहना है कि दूसरी लहर काफी घातक है और काफी कम संभावना है कि लॉकडाउन में ढील दी जाएगी। इस बात की काफी संभावना है कि सरकार एक हफ्ते और लॉकडाउन की घोषणा करेगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-