Breaking News

काशीपुर :जलभराव से व्यापारियों को हुये नुकसान का मुआवजा दे नगर निगम, दीपक बाली ने की मांग

काशीपुर । शहर में बारिश के चलते हुये जलभराव से निगम क्षेत्र में हुये नुकसान का मुआवजा नगर निगम को देना चाहिये। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने आज अपने कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में यह मांग की।

बीते दो तीन दिनों में हुई भारी बारिश से शहर जलमग्न हो गया। आप नेता दीपक बाली ने नगर के व्यापरियों के नुकसान पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि कि नगर में जलभराव होने का कारण दीपक बाली ने सीधे तौर पर नगर निगम को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि निगम की मौजूदा मेयर पिछले कई वर्षों से जलभराव के मुद्दे पर चुनाव लड़कर कुर्सी पा चुकी हैं लेकिन जलभराव की समस्या जस की तस है। इस वजह से व्यापारी वर्ग और जनता दोनों को ही नुकसान झेलना पड़ रहा है।

दीपक बाली ने कहा कि एक ओर तो लॉकडाउन की मार झेल रहे हैं व्यापारी और दूसरी ओर नगर निगम की कमी की वजह से उनकी दुकानों के भीतर पानी चला गया जिससे उन पर दोहरी मार पड़ी है।

दीपक बाली ने कहा कि निगम को लॉकडाउन के दौरान बंद दुकानों का किराया व हाउस टैक्स माफ करना चाहिए।

वहीं दीपक बाली ने नगर निगम को इस बारिश को चेतावनी के रूप में लेने की सलाह देते हुए कहा कि बरसात से पहले नगर में जलभराव की समस्या का समाधान किया जाये अन्यथा आम आदमी पार्टी व्यापारियों व जनता के लिए कड़े आंदोलन को बाध्य होगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर-रामनगर रोड निर्माण : भीषण गर्मी में ही क्यों बिछाई जा रही है डामर सड़क? जानिए तकनीकी वजह

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-