काशीपुर । महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज यहाँ कांग्रेस नवचेतना भवन में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया जिसमें लगभग 50 से ज्यादा कांग्रेस जनों एवं नागरिकों ने रक्तदान किया। महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट ने कहा कि भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर कोरोना महामारी से प्रभावित लोगों की मदद के लिए विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम में लगातार पिछले कई दिनों से महानगर कांग्रेस कमेटी काशीपुर कोविड सहायता एवं पूछताछ केंद्र के संयोजक डॉ रमेश कश्यप एवं इलियास माहिगीर को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही स्वर्गीय राजीव गांधी की स्मृति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मास्क व सैनिटाइजर एवं गरीब बेसहारा लोगों के लिए सब्जियों का भी वितरण घर घर जाकर किया गया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद महेंद्र पाल सिंह, संदीप ,सहगल एडवोकेट , इंदर सिंह एडवोकेट, मनोज जोशी एडवोकेट, मुक्ता सिंह ,आशीष अरोरा बॉबी, दीपिका गुड़िया, अलका पाल, प्रीत बंम, ब्रह्मा सिंह पाल, विमल गुड़िया दीपिका गुड़िया,
इंदूमान अरूण चौहान,उमा वात्सलय ,अब्दुल सलीम एडवोकेट ,सूर्य प्रताप सिंह चौहान, मंसूर अली मेंफेयर,उमेश जोशी एडवोकेट, मंसूर अली मंसूरी, अनीश अंसारी, अफसर अली, मंसूर अली मंसूरी, सुभाष पाल, महेंद्र बेदी, नितिन कौशिक, राजेश शर्मा एडवोकेट,मौहित चौधरी, नौशाद हुसैन, राशिद फारुकी, संजय सेठी, तरुण लोहनी ,कमल गुजराल , रवि ढींगरा, अब्दुल अजीज कुरैशी ,गौतम मेहरोत्रा सफीक अहमद अंसारी ,जफर मुन्ना ,अब्दुल कादिर , चेतन अरोरा, राकेश नरूला, प्रभात साहनी ,जय सिंह गौतम, जितेंद्र सरस्वती, माजिद अली, रोशनी बेगम ,शाह आलम, वसीम अकरम, फिरोज हुसैन,इकवाल अदीव,मीनू सहगल, सचिन नाडिग एडवोकेट ,विकल्प गुड़िया, हैदर अली, चंद्रभूषण डोभाल आदि तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal