Breaking News

ब्रेकिंग :प्रख्यात पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा का निधन, शब्द दूत परिवार की श्रद्धांजलि

ऋषिकेश । चिपको आंदोलन के प्रणेता सुंदरलाल बहुगुणा का आज यहाँ एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया। श्री बहुगुणा कोविड के चलते यहां भर्त थे। उनके निधन पर राज्य भर में शोक की लहर दौड़ गई है।

श्री बहुगुणा गत आठ मई से बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दुख जताया है।

सुंदरलाल बहुगुणा का जन्म 9 जनवरी 1927 को मरोडा नामक स्थान पर हुआ था। दुनिया भर में सुंदरलाल बहुगुणा को पर्यावरण संरक्षण के लिए जाना जाता है। अपने चिपको आंदोलन के लिए उन्हें विश्व में वृक्ष मित्र के रूप में भी जाना जाता है। । उनकेे कार्यों से प्रभावित होकर अमेरिका की फ्रेंड ऑफ नेचर नामक संस्था ने १९८० में इनको पुरस्कृत भी किया। शब्द दूत परिवार की ओर से सुंदरलाल बहुगुणा को श्रद्धांजलि। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-