Breaking News

ब्रेकिंग :मास्क लगाने से मना करना पुलिस को भारी पड़ा, दौड़ा-दौड़ा कर लोगों ने पीटा, देखिए वीडियो

कानपुर । शराब के ठेके पर लोगों से मास्क लगाने के कहना भारी पड़ गया।  लोगों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। 

ये मामला कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव का है। यहाँ एक शराब के ठेके पर पुलिस टीम पर हमला कर दिया। दरअसल, पुलिस ने वहां खड़े गांव के युवकों को लॉकडाउन उल्लंघन और मास्क लगाने के लिए टोका था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर गांव के प्रधान पुत्रों ने साथियों के साथ पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस दौरान मौजूद दरोगा ने भी अपने सिपाहियों को नहीं बचाया और पुलिस पर हमला जारी रहा। 

वीडियो में  देखा जा सकता है कि कैसे दरोगा भाग कर अपनी जान बचाते दिख रहे हैं। विवाद इतना बड़ गया की घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र की पूरी पुलिस फोर्स और पीएसी को मोर्चा संभालना पड़ा। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :अगले दो दिनों में फिर शुरू होगा लक्ष्मीपुर माइनर का काम, नहीं तोड़ा जायेगा कोई स्थायी निर्माण, महापौर दीपक बाली ने स्थलीय निरीक्षण के बाद दिलाया भरोसा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-