Breaking News

ब्रेकिंग :तेज बारिश के चलते मकान की दीवार गिरने से दो की मौत

बाजपुर । तेज बारिश के चलते  केलाखेड़ा के नजदीक ग रम्पुरा काजी में एक कच्चे मकान की दीवार गिरने से घर में  सो रहे दो लोगों की दबकर मौत हो गई। घटना आज सुबह  पांच बजे की है।

तेज हवा और बारिश के चलते गांव रम्पुरा काजी में एक कच्चे मकान की दीवार गिर गई। मकान के अंदर सो रहे शंकर (28) निवासी ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर और मुकेश (40) निवासी खेड़ा रुद्रपुर की दबकर मौत हो गई।

हादसे की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। एसडीएम विवेक प्रकाश, सीओ वंदना वर्मा, एसओ बीसी जोशी ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पुलिस ने  दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर-रामनगर रोड निर्माण : भीषण गर्मी में ही क्यों बिछाई जा रही है डामर सड़क? जानिए तकनीकी वजह

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-