Breaking News

काशीपुर :कोरोना पीड़ितों को राहत का केजरीवाल फार्मूला उत्तराखंड में भी लागू करे सरकार :दीपक बाली

काशीपुर । अगर सरकार सही मायनों में जनता की है तो दिल्‍ली की तर्ज पर उत्तराखंड में महामारी से की पीड़ा झेल रही देवभूमि की जनता को राहत की घोषणा करे। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने यहाँ जारी एक बयान में ये बात कही।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा कोरोना महामारी से जूझ रही दिल्ली की जनता को राहत देने की घोषणा का स्वागत करते हुए उत्तराखंड की भाजपा सरकार से भी राज्य में कोरोना महामारी से पीड़ित परिवारों को राहत देने की मांग की है।

बता दें कि दिल्ली सरकार की ओर से मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज चार प्रमुख घोषणा की है जिसमें राशनकार्ड धारकों के साथ ही गैर राशनकार्ड वाले गरीब लोगों को दस दस किलो अनाज मुफ्त देने, कोरोना से हुई मौतों पर प्रत्येक परिवार को 50-50 हजार मुआवजा, ढाई-ढाई हजार रुपये पेंशन तथा अनाथ बच्चों की परवरिश के लिए 25 वर्ष तक ढाई-ढाई हजार प्रतिमाह देने की घोषणा की है।

दीपक बाली ने कहा कि ऐसी घोषणा जनहित की सरकार ही कर सकती है। आम आदमी पार्टी सही मायनों में आम आदमी की सरकार है। आप प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने उत्तराखंड की भाजपा सरकार से कहा कि उत्तराखंड की जनसंख्या दिल्ली के मुकाबले कम है। ऐसे में सरकार यदि वास्तव में जनता को महामारी के दौरान राहत देना चाहती है तो उसे भी यहाँ के पीड़ितों को राहत देने की घोषणा अविलम्ब करनी चाहिए।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बड़ी खबर :जंतर-मंतर पर बैज उतारने वाले कांस्टेबल शेर सिंह पर उत्तराखंड पुलिस का पलटवार, आई जी कुमांऊ ने गिनाए गंभीर आपराधिक आरोप, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 जुलाई 2026) देहरादून। जंतर-मंतर पर CJP के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-