Breaking News

प्रसंगवश :काशीपुर में कोविड अस्पतालों की जांच में दोहरा रवैया शहर में चर्चा का विषय बना

@शब्द दूत ब्यूरो

काशीपुर । कोविड मरीजों के इलाज में आयुष्मान कार्ड न लगाये जाने को लेकर प्रशासन का दोहरा रवैया सवालों के घेरे में है। तमाम शिकायतें मिलने के बाद घंटों की छानबीन का नतीजे में पुलिस प्रशासन जांच की बात करता है वहीं अस्पताल की ओर से आयुष्मान कार्ड को लेकर तकनीकी दिक्कतें बताकर निजी चिकित्सालय की अपनी समस्या का भी ध्यान रखता है।

बीते रोज मुरादाबाद रोड स्थित आयुष्मान अस्पताल में कई घंटों की छानबीन की गई। अस्पताल में कोविड को लेकर खामियां भी बताई गई। लेकिन अभी आगे और जांच के बाद कार्रवाई कह कर फिलहाल मामला लंबित कर दिया गया

इसके विपरीत कुछ दिन पहले मुरादाबाद रोड स्थित एक अन्य कोविड अस्पताल स्पर्श मल्टीस्पेशिलिटी हास्पिटल के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करा दी गई है। शहर में पुलिस प्रशासन की इन दोनों अस्पतालों को लेकर की गई कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है। एक अस्पताल पर तुरंत कार्रवाई और दूसरे की अभी और जांच की बात लोगों के गले नहीं उतर रही।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बड़ी खबर :जंतर-मंतर पर बैज उतारने वाले कांस्टेबल शेर सिंह पर उत्तराखंड पुलिस का पलटवार, आई जी कुमांऊ ने गिनाए गंभीर आपराधिक आरोप, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 जुलाई 2026) देहरादून। जंतर-मंतर पर CJP के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-