Breaking News

ब्रेकिंग :वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मानसेरा मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार बने, प्रदेश के पत्रकारों ने जताई खुशी

देहरादून । वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार दिनेश मानसेरा को मुख्यमंत्री का मीडिया सलाहकार बनाया गया है।

हल्द्वानी निवासी श्री मानसेरा को मुख्यमंत्री कार्यालय में मीडिया सलाहकार बनाये जाने के आदेश जारी हो गये हैं।  एनडीटीवी, न्यूज नेशन जैसे टीवी चैनलों में रहे मानसेरा लंबे समय से उत्तराखंड में पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वह कई पुस्तकें भी लिख चुके हैं। इसके अलावा कुमांऊ की प्रसिद्ध गोला नदी पर उनके द्वारा निर्मित डाक्यूमेंट्री भी काफी चर्चित रही है। उनका एक उपन्यास मंगली एक पटकथा भी काफी चर्चित रहा है। दिनेश मानसेरा के मुख्यमंत्री कार्यालय में मीडिया सलाहकार बनने से प्रदेश भर के पत्रकारों में हर्ष व्याप्त है। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बड़ी खबर :जंतर-मंतर पर बैज उतारने वाले कांस्टेबल शेर सिंह पर उत्तराखंड पुलिस का पलटवार, आई जी कुमांऊ ने गिनाए गंभीर आपराधिक आरोप, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 जुलाई 2026) देहरादून। जंतर-मंतर पर CJP के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-