Breaking News

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुले, देखिए वीडियो

श्री केदारनाथ धाम से। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से पूजा और अर्चना के साथ आज सुबह पांच बजे श्री केदारनाथ धाम के कपाट खोले गये। इस अवसर पर केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग, मुख्य पुजारी बागेश लिंग, जिलाधिकारी मनुज गोयल, 21 तीर्थपुरोहित, देवस्थानम बोर्ड के 14 कर्मचारी, सीओ गुप्तकाशी अनिल मनराज, चौकी इंजार्च मंजुल रावत, 6 काटेबल, 2 महिला कास्टेबल, 4 मंदिर के चार सुरक्षा गारद ही उपस्थित रहे ।

कोरोना महामारी की वजह से इस बार श्रद्धालुओं और स्थानीय जनता को अनुमति नहीं दी गई थी। लगातार दूसरी बार यहाँ भक्तों को अनुमति नहीं मिली है। कपाट खुलने के अवसर पर मंदिर को 11 कुंतल फूलों से सजाया गया है। देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी डी सिंह ने बताया कि श्री केदारनाथ धाम के कपाट कोविड गाइडलाइंस का पालन करते हुए खोले गये। मंदिर के गर्भ गृह में किसी को जाने की अनुमति नहीं दी गई है। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सही जानकारी :शंख हड्डी से नहीं, समुद्री जीव की बनाई कैल्शियम कार्बोनेट की खोल से बनता है

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) शंख को लेकर आम लोगों …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-