Breaking News

ब्रेकिंग काशीपुर :कोविड मरीज के परिजनों को निजी अस्पताल ने थमाया साढ़े सात लाख से ऊपर का बिल

काशीपुर । सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद निजी अस्पताल कोविड मरीजों के इलाज के नाम पर खुली लूट मचा रहे हैं। हालांकि शहर के कुछ निजी चिकित्सालय और समाज सेवी संगठन मानवीय मूल्यों को जीवित रखे हुए हैं। काशीपुर के एक निजी अस्पताल ने तो हदें पार करते हुए एक कोरोना मरीज के 19 दिन के इलाज का बिल साढ़े सात लाख से अधिक बनाकर सरकार के दावों को ही पलीता लगा दिया है।

मुरादाबाद रोड ढेला पुल के नजदीक स्थित एक चिकित्सालय जिसके दो अलग अलग नाम से अलग अलग अस्पताल हैं ने 23 अप्रैल से 12 मई तक भर्ती एक कोविड मरीज के परिजनों को साढ़े सात लाख रुपये से अधिक का बिल थमा दिया है। भर्ती रहने के दौरान वेंटिलेंटर का प्रतिदिन 25000 रूपये की दर से चार्ज किया गया। आईसीयू 15000 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से 2लाख 85हजार परामर्श शुल्क 57000 रुपये के अलावा अन्य खर्च जोड़ कर 7,67,140 लाख का बिल वसूला है।

जानकारी के मुताबिक इस अस्पताल को लेकर प्रशासन के पास काफी शिकायतें भी हैं। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बड़ी खबर :जंतर-मंतर पर बैज उतारने वाले कांस्टेबल शेर सिंह पर उत्तराखंड पुलिस का पलटवार, आई जी कुमांऊ ने गिनाए गंभीर आपराधिक आरोप, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 जुलाई 2026) देहरादून। जंतर-मंतर पर CJP के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-